Saturday, 14 March 2026
पंजाब
Amit Shah: जालंधर-अमृतसर स्मार्ट सिटी घोटाले की खुलेगी फाइल! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जिक्र के बाद अफसरों और नेताओं में मचा हड़कंप
डेली संवाद, जालंधर/मोगा।
Amit Shah: पंजाब में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल 2027 में होना है, लेकिन भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पंजाब के मोगा में रैली के दौरान कहा कि भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। रैली में अमित शाह ने पंजाब के शहरों में स्मार्ट सिटी घोटाले का जिक्र कर कई नेताओं और अफसरों में खौफ पैदा कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
(Amit Shah)
ने मोगा रैली के दौरान कुछ घोटाले का जिक्र किया। इसमें जालंधर और स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के घोटाले का जिक्र उन्होंने प्रमुखता से किया। जालंधर और स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुए। जिस समय जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में घोटाले हुए उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे। अब यही कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में है।
[caption id="attachment_105126" align="aligncenter" width="1200"]
Amit Shah in Punjab[/caption]
Amit Shah in Punjab[/caption]