Friday, 29 May 2026
पंजाब
Punjab News: राजा वड़िंग मामले में एस.सी. आयोग द्वारा पंजाब पुलिस को 1 जुलाई तक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस को 1 जुलाई, 2026 तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amrinder Singh Raja Warring) द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दलित समुदाय के प्रति जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपों संबंधी मामले का स्वतः संज्ञान लिया गया था।
Punjab State Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi[/caption]
तकनीकी तथ्यों को किया जा रहा एकत्र
उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर साहिब की ओर से एस.पी. मुख्यालय आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग को अवगत कराया कि संबंधित ऑडियो क्लिप की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा इस संबंध में तकनीकी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है। [caption id="attachment_91301" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab State Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi[/caption]