Tuesday, 31 March 2026
पंजाब
Amritsar Airport: अमृतसर हवाई अड्डे पर 1 अप्रैल से उड़ान सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव; पढ़े पूरी खबर
डेली संवाद, अमृतसर।
Amritsar Airport: अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के दौरान उड़ान संचालन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह निर्णय भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा किए जा रहे रनवे की मरम्मत और उन्नयन कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक भूपिंदर सिंह ने मीडिया को सूचित किया कि जारी किए गए नोटैम (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक रनवे पूरी तरह से बंद रहेगा।