ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 09 February 2026

Punjab News: पंजाब में सीमा पार जुड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार-नशे सहित 5 गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में सीमा पार जुड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार-नशे सहित 5 गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर ( Amritsar ) में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे और इनके संपर्क सीमा पार मौजूद हैंडलरों से थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।