Monday, 30 March 2026
पंजाब
Firing In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
डेली संवाद, अमृतसर।
Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन पंजाब में फायरिंग हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (
Amritsar
) में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वहअपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।