Thursday, 21 May 2026
पंजाब
Punjab News: शहर के रिहायशी इलाके में जोरदार ब्लास्ट, घर के शीशे-दरवाजे और दीवारें टूटी, 2 महिलाएं झुलसी
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिसमें दो महिलाएं झुलस गई है। वहीं ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (
Amritsar
) के गेट हकीमां थाने के अनगढ़ इलाके में एक घर में ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारें टूट गईं। विस्फोट के बाद घर से धुआं और आग निकलती देखी गई।
Blast In Punjab[/caption]
लोगों में दहशत
जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। विस्फोट के समय घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। [caption id="attachment_111372" align="aligncenter" width="1200"]
Blast In Punjab[/caption]