Monday, 30 March 2026
पंजाब
Punjab News: अमृतसर देहात में भिंडी सैदा थाने के बाहर धमाका, इलाके में हड़कंप
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: अमृतसर (
Amritsar
) के सरहदी जिले में सोमवार को भिंडी सैदा थाने के बाहर जोरदार धमाका हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक थाने के पास पहुंचे और वहां किसी विस्फोटक वस्तु को फेंक कर फरार हो गए।
विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इसे ग्रेनेड हमला नहीं माना जा रहा है और इसे मामूली धमाका बताया गया है।