ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 August 2026

Punjab News: अमृतसर में पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: अमृतसर में पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है खबर है कि पूर्व जत्थेदार रघुबीर सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के प्रताप नगर इलाके में पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त की रात घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर गोली लगी।

अगले दिन शाम को चला पता

वहीं घटना का पता अगले दिन शाम को चला, जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसे बोनट पर गोली लगने का निशान दिखाई दिया। जांच के दौरान मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। ज्ञानी रघबीर सिंह के अनुसार, गोली .32 बोर की बताई जा रही है।

giani sukhbir.jpg

पूर्व जत्थेदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी से उनके घर के आसपास आता-जाता दिखाई दे रहा है। बाद में वह चौक में फोन पर बात करता हुआ भी नजर आया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस युवक का फायरिंग की घटना से कोई संबंध है या नहीं।

हो सकता था बड़ा नुकसान

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व जत्थेदार ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उनका कहना है कि गोली अगर कुछ फीट इधर-उधर होती तो किसी सुरक्षाकर्मी या राहगीर को लग सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। फायरिंग के पीछे किसकी भूमिका है और इसका मकसद क्या था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।