ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 September 2026

Punjab News: पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल और 103 कारतूस बरामद

Punjab News: पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल और 103 कारतूस बरामद

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया एप्लिकेशन के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर विदेश में बने अवैध हथियारों की खेप हासिल कर उन्हें पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।

इस मामले में थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ-साथ हथियारों की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों के विदेशी तस्करों से किस तरह के संपर्क थे और क्या इस नेटवर्क का किसी सीमा पार हथियार तस्करी से संबंध है।