ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 February 2026

Andhra Pradesh Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,18 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Andhra Pradesh Factory Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा बनाने वाली यूनिट में बड़ा धमाका हो गया है। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। [caption id="attachment_103742" align="alignnone" width="1200"] Andhra Pradesh Factory Blast Andhra Pradesh Factory Blast[/caption]

मृतकों की संख्या बढ़ सकती

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

[caption id="attachment_103743" align="alignnone" width="1200"] Andhra Pradesh Factory Blast Andhra Pradesh Factory Blast[/caption] धमाके पर राज्य के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।