Sunday, 20 July 2025
पंजाब
Anmol Gagan Mann: अनमोल गगन मान से मिले AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, इस्तीफे पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़/खरड़।
Anmol Gagan Mann News Update: पंजाब (Punjab) के खरड़ विधानसभा हलके की विधायक और सिंगर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) से आज उनके आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है।
Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal[/caption]
Anmol Gagan Man with Aman Arora AAP[/caption]
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने X पर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी ने अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने लिखा कि पारिवारिक माहौल में मीटिंग हुई। मीटिंग में अनमोल गगन मान ने (Anmol Gagan Mann) कहा है कि वे पहले की तरह से पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करती रहेंगी। [caption id="attachment_78880" align="aligncenter" width="1200"]
Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal[/caption]
लोगों की सेवा करती रहेंगी
आपको बता दें कि खरड़ हलके से विधायक अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने X पर लिखा था कि उनका दिल भर गया है। अब राजनीति छोड़ रही हैं। आपको बता दें कि अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) पंजाबी सिंगर है, जो खरड़ से चुनाव लड़ी थी और अकाली दल के नेता को परास्त किया था।अमन अरोड़ा द्वारा किया पोस्ट
[caption id="attachment_78893" align="aligncenter" width="623"]
Anmol Gagan Man with Aman Arora AAP[/caption]