Wednesday, 10 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: झूठे वादे, किसान विरोधी नीतियाँ और बढ़ता कर्ज़ AAP की पहचान- भाजपा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक विस्तृत चार्जशीट जारी की, जिसमें पंजाब की बिगड़ती स्थिति और सरकार की नाकामियों को विस्तार से उजागर किया गया है।
राठौर ने कहा कि यह दस्तावेज़ पंजाब (
Punjab
) की जमीनी हकीकत को सामने लाता है, जहाँ हर वर्ग आप सरकार की विफल शासन व्यवस्था से पीड़ित है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, जिला महासचिव अशोक सरीन, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ सनी शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया मौजूद थे।
राठौर ने कहा: “पंजाब को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहिए—न कि झूठे दावे, कुप्रबंधन और प्रचार की राजनीति।”
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
- झूठ के पहाड़ पर खड़ी AAP: वादों में शून्य पूरा
- किसान–विरोधी फैसले और पंजाब के अन्नदाता से छल
- अनियंत्रित कर्ज़ और वित्तीय कुप्रबंधन
- कानून-व्यवस्था का पतन: पंजाब बना ‘गैंगलैंड’
- नशा तस्करी पर हावी AAP नेता, युवाओं की मौतें बढ़ीं
- सिख भावनाओं पर चोट और बढ़ते जन-आंदोलन
- स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा
राठौर ने कहा: “पंजाब को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहिए—न कि झूठे दावे, कुप्रबंधन और प्रचार की राजनीति।”