Tuesday, 26 May 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का बढ़ा दायरा
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना के दायरे को बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत दिवंगत अंशकालिक कर्मचारियों के परिवारों को भी इस योजना के तहत 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
पहले इस योजना का लाभ केवल एडहॉक, दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों तक सीमित था। लेकिन अब सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए अंशकालिक कर्मचारियों को भी शामिल कर लिया है, जिससे अधिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।