Tuesday, 08 July 2025
देश
Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लोगों को एक पैसे खर्च किए बिना सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कार्य 50 वर्ष पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह देश पर राज करने वालों के एजेंडे में कभी नहीं रहा।
Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal[/caption]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने का दावा करने वालों ने आज तक देश को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, जिस कारण देश पीछे रह गया। [caption id="attachment_42981" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal[/caption]
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर
उन्होंने कहा कि सिंगापुर, जापान, जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया, इसी कारण वे आज सफल हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में राष्ट्र निर्माण का असली काम है। एक उदाहरण स्वरूप उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब शिक्षा के मामले में पहले स्थान पर रहा है, जबकि वर्ष 2017 में पंजाब का स्थान 17वां था। केजरीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे हर क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। पंजाब में अब तक 881 आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं, जो सभी को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं, और जल्द ही 200 और क्लिनिक समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की जा रही है, जो 2 अक्टूबर से लागू होगी। इसके बाद नामांकन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। [caption id="attachment_73327" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज
केजरीवाल ने कहा कि यह योजना सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देगी और हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि केवल एक ईमानदार सरकार ही आम आदमी की भलाई के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया, बल्कि जनता के पैसों की चोरी को रोका है और उन पैसों को विकास और जनकल्याण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। पहले यह सीमा 5 लाख रुपए थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और बस यात्रा मिल रही है।