ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 February 2025

Arvind Kejriwal: पंजाब में CM बदलने की चर्चाओं के बीच AAP विधायकों और केजरीवाल की मीटिंग खत्म

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: Punjab AAP MLA Meeting Live Update- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब (Punjab) के विधायकों के बीच मीटिंग खत्म हो गई है। जल्द ही अरविंद केजरीवाल मीटिंग से मुखातिब होंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद पंजाब (Punjab) की सियासत में हलचल मची हुई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया है कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके टच में भी हैं। जिसके बाद AAP में हड़कंप मच गया है। इसके बाद केजरीवाल ने सभी AAP विधायकों को दिल्ली बुला लिया था।

केजरीवाल और CM मान मीडिया से बात करेंगे

दिल्ली में आज AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली। जिसमें दिल्ली में चुनाव हारे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और CM भगवंत मान भी मौजूद रहे। थोड़ी देर में केजरीवाल और CM मान मीडिया से बात करेंगे।

मीटिंग में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी गई, जिनके नाम गेट पर उपलब्ध लिस्ट में थे। यहां पहुंचे विधायकों ने कहा कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा पता नहीं है। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा।

aman arora
aman arora

केजरीवाल जल्द पंजाब के CM बन सकते हैं

उधर, पंजाब कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है।