Saturday, 15 November 2025
पंजाब
Ashirwad Scheme: आशीर्वाद योजना का अहम फैसला, सरकार ने आवेदन करने की बढ़ाई समय-सीमा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Ashirwad Scheme: पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की समय-सीमा 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन कर दी है।
Dr. Baljit Kaur Punjab Government[/caption]
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नई तकनीक और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विवाह की तैयारियों और रस्मों के दौरान कई बार परिवारों के पास समय कम रह जाता है, जिसके कारण वे पहले 30 दिन की सीमा में आवेदन नहीं कर पाते थे।
कोई भी परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा
इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब योग्य परिवार आसानी से दस्तावेज़ी प्रक्रिया पूरी करके योजना का लाभ ले सकेंगे, जिससे कोई भी परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ( Dr. Baljit Kaur ) ने कहा कि यह फैसला सरकार की जन-हितैषी और जन-सेवा केंद्रित सोच का स्पष्ट प्रमाण है। [caption id="attachment_73678" align="aligncenter" width="1200"]