ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 27 November 2025

Ashirwad Scheme: पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत 22.66 करोड़ रुपये किए जारी

Ashirwad Scheme: पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत 22.66 करोड़ रुपये किए जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Ashirwad Scheme: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 में निर्धारित जातियों से संबंधित 4,443 लाभार्थियों के लिए 22.66 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

22.66 करोड़ रुपये जारी

यह राशि राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त योग्य आवेदनों की मंज़ूरी के बाद जारी की गई है। मंत्री ( Dr. Baljit Kaur ) ने जानकारी दी कि आशीर्वाद पोर्टल पर अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोज़पुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर और मालेरकोटला—इन 15 ज़िलों से कुल 4,443 योग्य आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनको कवर करने के लिए यह राशि जारी की गई है। [caption id="attachment_54687" align="aligncenter" width="800"] Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption] जारी की गई राशि के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक हस्तांतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से भेजी जा रही है। जिला-वार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है—अमृतसर 1297, बरनाला 18, बठिंडा 138, फिरोज़पुर 748, गुरदासपुर 394, होशियारपुर 105, जालंधर 470, मानसा 309, श्री मुक्तसर साहिब 239, पटियाला 52, पठानकोट 347, रूपनगर 38, एस.ए.एस. नगर 17, संगरूर 122 और मालेरकोटला 149।

बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार निम्न-आय वर्ग से संबंधित परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

यह लाभ केवल उन परिवारों को दिया जाता है जो पंजाब के स्थायी निवासी हों, गरीबी रेखा से नीचे आते हों और अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में शामिल हों। ऐसे परिवारों की अधिकतम दो बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे जमा की जाती

उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता की पूरी राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे जमा की जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनती है। मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मान, समानता और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।