Monday, 29 September 2025
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चल रही मुहिम के दौरान आज ज़िला एसएएस नगर के थाना लालडू में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर (ASI) बलजिंदर सिंह को 30,000 रुपए रिश्वत (
Bribe
) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
BRIBE[/caption]
1,30,000 रुपए की रिश्वत मांगी
आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को गांव छन्ना गुलाब सिंहवाला, ज़िला बठिंडा निवासी, जो इस समय एसएएस नगर ज़िले के खरड़ की गिलको वैली में रह रहा है, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उक्त ASI उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत थाना लालडू में दर्ज मामले की जांच कर रहा है और उसने उससे 1,30,000 रुपए की रिश्वत मांगी है।
दर्ज मामले की जांच कर रहा
शिकायतकर्ता ने कहा कि यह रिश्वत जांच में उसके पक्ष में काम करने के एवज़ में मांगी गई थी, जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान 10,00,000 रुपए की ठगी की रकम की वसूली से बचाना, भविष्य की जांच में नरमी बरतना और पुलिस कर्मचारी द्वारा कब्जे में ली गई लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज न की गई उसकी कार को छोड़ना शामिल है। उसने आगे बताया कि आरोपी कर्मचारी ने उसे रिश्वत की कुल रकम में से पहली किस्त के रूप में 30,000 रुपए तुरंत देने को कहा। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कर्मचारी की सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जो उसने सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी। [caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"]
vigilance Bureau arrested news[/caption]