Friday, 17 April 2026
पंजाब
Punjab News: CBI अदालत ने कार बम आरोपी दिलीप सिंह के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
डेली संवाद, मोहाली।
Punjab News: मोहाली की एक विशेष CBI अदालत ने नामधारी संप्रदाय का सदस्य और 2015 के कार बम धमाका मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
अदालत ने आरोपी की बार-बार गैर-हाजिरी के कारण यह सख्त कदम उठाया। अदालत ने कहा कि आरोपी को पेश होने के कई अवसर दिए गए, लेकिन वह निर्धारित समय के भीतर पेश होने में विफल रहा। इसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।