Saturday, 14 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Badshah: रैपर बादशाह को कुख्यात गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी, कहा- 'सीधे सिर में गोली मारेंगे'
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Badshah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (
Badshah)
को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह धमकी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई (
Lawrence Bishnoi)
गैंग की ओर से दी गई है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि रणदीप मलिक नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा गया कि पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की गई थी और अगली बार सीधे माथे पर गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में बादशाह (
Badshah)
के चर्चित गाने “टटीरी” का भी जिक्र किया गया है। हालांकि कुछ समय बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई।
Rapper Badshah Gets Threat From Lawrence Bishnoi Gang[/caption]
दो क्लबों के बाहर धमाके हो चुके हैं
यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले वर्ष 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित दो क्लबों के बाहर धमाके हो चुके हैं। इन क्लबों में से एक Seville Bar and Lounge है, जिसमें बादशाह (Badshah) की पार्टनरशिप बताई जाती है। दूसरा क्लब De’Orra Club है। 26 नवंबर 2024 को तड़के करीब सवा तीन बजे बाइक सवार युवकों ने इन दोनों क्लबों के बाहर बम फेंके थे। धमाके के कारण क्लबों के बाहर लगे कांच के शीशे टूट गए थे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें इन धमाकों की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ( Goldy Brar) और रोहित गोदारा ( Rohit Godara) द्वारा लिए जाने का दावा किया गया था, जिन्हें लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया जाता है। [caption id="attachment_105135" align="aligncenter" width="512"]
Rapper Badshah Gets Threat From Lawrence Bishnoi Gang[/caption]