Wednesday, 24 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Badshah: रैपर बादशाह के इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, देखें और जाने क्या हुआ?
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Badshah: बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर
बादशाह (Badshah)
ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह की एक आंख पर काफी सूजन दिखाई दे रही है। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है और वह लगातार बादशाह से उनका हालचाल पूछ रहे हैं।
[caption id="attachment_29790" align="aligncenter" width="800"]
Singer Badshah[/caption]
Aryan Khan's Netflix series 'The Bads of Bollywood'[/caption]
Singer Badshah[/caption]
अवतार जी का मुक्का...
बादशाह ने आज इंस्टाग्राम पर जख्मी हालत में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को ध्यान से देखें तो बादशाह की एक आंख सूजी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने आंख के ऊपर पट्टी बांध रखी है। इस पोस्ट के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा, 'अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे...'#badsofbollywood #kokaina।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की पहली निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कई फिल्मी सितारों ने अभिनय किया है। सलमान खान, आमिर खान और तो और निर्देशक राजामौली ने भी इस सीरीज में छोटा सा रोल निभाया है। वहीं इस सीरीज में बादशाह का भी एक रोल है, जिसमें वह मनोज पाहवा (अवतार) से भिड़ जाते हैं। मनोज और बादशाह के बीच अनबन होती है। शायद बादशाह का यह पोस्ट सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के किसी सीन का हिस्सा हो।फैंस के कमेंट्स
बादशाह की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है। एक फैन ने लिखा, 'ये क्या हो गया अभी तो आप शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे', एक और फैन ने लिखा, 'ऊं नम: शिवाय बड़े भाई', एक और फैन ने लिखा, 'ये क्या हो गया', एक और फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ', एक और फैन ने लिखा, 'बादशाह भाई अपना ख्याल रखना।' [caption id="attachment_82371" align="aligncenter" width="1200"]
Aryan Khan's Netflix series 'The Bads of Bollywood'[/caption]