ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 11 June 2026

Punjab News: बहिबलकलां गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर ने किया बड़ा दावा

Sukhbir Singh Badal
Sukhbir Singh Badal
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: बहुचर्चित बहिबल कलां गोलीकांड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बहिबल कलां गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट के बहिबलकलां गोलीकांड मामले में सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के समक्ष श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपना बयान दर्ज करवाया है।

स्वीकार की थी जिम्मेदारी

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसआईटी को दिए बयान में कहा कि अकाल तख्त साहिब के समक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बहिबल कलां गोलीकांड की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग अकाल तख्त साहिब के पास मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने यह भी कहा कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर गोलियां चलवाई गई थीं और इससे जुड़ा पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड का हिस्सा है।एसआईटी अब ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दिए गए बयान और श्री अकाल तख्त में मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में बेअदबी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।