Thursday, 19 March 2026
देश
Bank Holiday: नवरात्रि के पहले दिन आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, आपके राज्य में खुले या नहीं; यहां करें चेक
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Bank Holiday News: आज 19 मार्च को देशभर में नवरात्रि के पावन अवसर के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रीय त्योहारों का भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगू नव वर्ष और सजिबु नोंगमापनबा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इन त्योहारों के कारण कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद (Holiday) हैं, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज बैंक भी बंद रहेंगे या नहीं (Is Bank Closed Today or Not)।
Bank Holidays[/caption]
Is Bank Closed Today: कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
जानकारी के अनुसार आज देश के कुछ राज्यों में बैंक (Bank) अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में इन क्षेत्रीय त्योहारों के चलते बैंक बंद (Holiday) रहेंगे। वहीं, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और अपने निर्धारित समय के अनुसार काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक अवकाश (Holiday) राज्यवार तय किए जाते हैं, इसलिए हर राज्य में छुट्टियां (Holiday) अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों (Holiday) की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। [caption id="attachment_73492" align="aligncenter" width="1200"]
Bank Holidays[/caption]