ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 November 2025

Bank Holidays: बैंक में छुट्टियों की आ गई लिस्ट, नवंबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले अपना काम

Bank Holidays: बैंक में छुट्टियों की आ गई लिस्ट, नवंबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले अपना काम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। साल 2025 को खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने ही बचे है इसके बाद नया साल शुरू हो जाएगा। इस दौरान नवंबर महीने में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे। नवंबर महीने में अगर आप भी बैंक में जाकर आपने कोई काम करवाना चाहते हो तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दे कि इस महीने बैंक में काफी छुट्टियां है जिसके चलते बैंक बंद रहने वाले है इसलिए आप अपना काम जल्दी निपटा ले। [caption id="attachment_87535" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

नवंबर महीने में बैंकों में छुट्टियां

इस महीने बैंकों में कुल 11 दिन की छुट्टी रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां तय की गई हैं। इनमें 5 रविवार, 2 शनिवार और 4 विशेष अवकाश शामिल हैं। यानी 30 दिनों में केवल 19 दिन ही बैंक खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

  • 2, 9, 16, 23, 30 नवंबर – रविवार की छुट्टी
  • 8 और 22 नवंबर – दूसरा व चौथा शनिवार
  • 1 नवंबर – देवउठनी ग्यारस (कई राज्यों में आधे या पूरे दिन का अवकाश)
  • 5 नवंबर (बुधवार) – गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा (देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद)
  • 14 नवंबर – बाल दिवस (दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद)