Monday, 28 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Barabanki: शिव मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़, 2 की मौत, 36 से ज्यादा घायल
डेली संवाद, बाराबंकी।
Barabanki UP News Update: हरिद्वार के बाद अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) में बड़ा हादसा हो गया है। बाराबंकी (Barabanki) में भी मंदिर में करंट आने की सूचना से भगदड़ मच गई, जिससे अब तक दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
जानकारी के मुताबिक बाराबंकी
(Barabanki)
के औसानेश्वर मंदिर (Ausaneshwar temple) में सोमवार तड़के तीन बजे बिजली का करंट उतरने से भगदड़ मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
[caption id="attachment_79755" align="aligncenter" width="1200"]
Barabanki News[/caption]
Barabanki News[/caption]
Barabanki News[/caption]
रात से लाइन में खड़े थे श्रद्धालु
हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध थे। भोर तीन बजे श्रद्धालुओं को धूप-छांव से बचाने के लिए लगी टिन शेड पर एक तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे। हादसे में कई लोग गिरकर दब गए।दो की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
त्रिवेदीगंज के मुबारकपुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 37 लोग घायल हैं, जिनका इलाज हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी पर चल रहा है। वहीं, रायबरेली के मझीसा निवासी अर्जुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। [caption id="attachment_79754" align="aligncenter" width="1200"]
Barabanki News[/caption]