Monday, 29 September 2025
पंजाब
Punjab News: बरिंदर कुमार गोयल ने विपक्ष की आलोचना, कहा- सदन को गुमराह करने से बाज़ नहीं आया विपक्ष
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (
Barinder Kumar Goyal
) ने आज बाढ़ (Flood) पर राजनीति करने और सदन को गुमराह करने को लेकर विपक्ष को कड़े हाथों लिया।
Barinder Kumar Goyal[/caption]
प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में झूठ बोलकर अपराध किया
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान "पंजाब का पुनर्वास" प्रस्ताव पर दूसरे दिन बोलते हुए गोयल ने कहा कि लंबे समय सत्ता का सुख भोगने वाली, आज की विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए ही हमारी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ओछी राजनीति के लिए सदन को यह कहकर गुमराह किया कि रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि सच्चाई यह है कि रणजीत सागर डैम से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में झूठ बोलकर अपराध किया है, जिसके लिए उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है, बल्कि इसे हर समय राजनीति करने की ही आदत है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के नेता बीते कल माधोपुर हेडवर्क्स टूटने के एक महीने बाद वहां का दौरा करके आए हैं, लेकिन उन्होंने हेडवर्क्स का गेट खोलने समय शहीद हुए विभाग के कर्मचारियों के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा और न ही उन 26 कर्मचारियों के बारे में कोई शब्द बोला, जो माधोपुर हेडवर्क्स में फंसे थे और उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा। [caption id="attachment_78119" align="aligncenter" width="1200"]
Barinder Kumar Goyal[/caption]