Friday, 15 August 2025
पंजाब
Independence Day: जल स्त्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा
डेली संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा।
Independence Day: देश की आज़ादी के लिए चली विभिन्न लहरों और शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव, शहीद सरदार करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, शहीद मदन लाल ढींगरा, शहीद लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह कालेपानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा समय-समय पर शुरू किए गए संघर्षों के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश के निवासी हैं।
Barinder Kumar Goyal hoisted the national flag[/caption]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
Electricity[/caption]
बठिंडा में फहराया राष्ट्रीय तिरंगा
हमें गर्व है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाबियों ने सबसे ज़्यादा कुर्बानियां दी हैं। इन बातों का प्रगटावा कैबिनेट मंत्री जल स्त्रोत, खनन और भूमि तथा जल संरक्षण विभाग पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल ( Barinder Kumar Goyal ) ने यहाँ आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ और 79वें दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद भगत सिंह बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद बठिंडा निवासियों को अपना संदेश देते हुए किया।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
इस अवसर पर उनके साथ विधायक बठिंडा (शहरी) जगरूप सिंह गिल, विधायक बठिंडा (ग्रामीण) श्री अमित रतन कोटफत्ता, विधायक भुच्चो मंडी मास्टर जगसीर सिंह और डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि श्री बरिंदर कुमार गोयल ने शानदार परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी भी ली। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद परे, एसएसपी बठिंडा मैडम अमनीत कौंडल और परेड कमांडर डीएसपी श्री ईशान सिंगला विशेष तौर पर मौजूद रहे। [caption id="attachment_81839" align="aligncenter" width="1200"]
Barinder Kumar Goyal hoisted the national flag[/caption]
ज़िला निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने ज़िला निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए और महान शहीदों को याद करते हुए कहा कि राज्य के लोगों द्वारा दिए गए असीम प्यार के कारण मुख्यमंत्री बने सरदार भगवंत सिंह मान ने जहाँ अपने पद की शपथ शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में ली, वहीं यह फैसला किया कि सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की तस्वीरें लगाई जाएँ। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का हमारी सरकार दिल से सत्कार करती है। पंजाब सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सीधी भर्ती में 13 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।1800 किलोमीटर ज़मीन के नीचे की पाइप लाइन फिर से ठीक की
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने राज्य सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए कहा कि फाज़िल्का में पाकिस्तान बॉर्डर के नज़दीक लुत्थर कैनाल सिस्टम, तरनतारन ज़िले में 30 से 40 वर्ष बाद 23 नहरों को बहाल किया गया और होशियारपुर के कंडी इलाके में लगभग 1800 किलोमीटर ज़मीन के नीचे की पाइप लाइन फिर से ठीक की गई है। इसके अलावा पंजाब के रूपनगर और होशियारपुर ज़िलों के अछूते और कंडी इलाकों को पानी देने के लिए 28 नई लिफ्ट स्कीमों की पहचान की गई है। इनमें से 15 स्कीमें पहले ही चालू हो चुकी हैं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार सरहिंद चैनल और पटियाला फीडर जैसी मुख्य नहरों की क्षमता बढ़ाई गई है। सरहिंद फीडर चैनल की फिर से लाइनिंग का लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट डिज़ाइन के मुद्दों, किसानों की माँगों को हल करने और भारत सरकार को मनाने के बाद मुकम्मल हो चुका है। [caption id="attachment_28621" align="aligncenter" width="800"]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
बुनियादी ढाँचा विकास प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए गए
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण पंजाब ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन.ए.एस.) 2024 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केरल जैसे राज्य को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए 118 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में बदला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने और स्कूलों के बुनियादी ढाँचे में और सुधार हेतु "शिक्षा क्रांति" के तहत राज्य के 12 हज़ार सरकारी स्कूलों में 2,000 करोड़ रुपए की लागत से बुनियादी ढाँचा विकास प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए गए हैं।10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा
कैबिनेट मंत्री श्री बर्रिंदर कुमार गोयल ने कहा कि इसी तरह स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को अव्वल दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने के लिए राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक चलाए जा रहे हैं, जिनमें 107 तरह की दवाएँ और 47 तरह के लैब टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किए जाते हैं। नज़दीकी भविष्य में सरकार द्वारा 200 और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 3 करोड़ 69 लाख मरीज़ों ने लगभग 1650 करोड़ रुपए का इलाज मुफ्त करवाया है। पंजाब के 881 आम आदमी क्लीनिकों में व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा की शुरुआत भी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूह पंजाबियों को "मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड" बना कर हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा। यह स्कीम 2 अक्टूबर, 2025 से लागू हो जाएगी।"बाज़ आँख" को हरी झंडी दिखाई
कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार की "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम के तहत राज्य में 55 नशा मुक्ति केंद्र और 548 नशा मुक्ति दवा केंद्रों में नशे से पीड़ित मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। "युद्ध नशों विरुद्ध" हमारी सरकार की एक बेहद सफल मुहिम है। पिछली सरकारें नशों की रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठा सकीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने जहाँ नशा तस्करों को राज्य से बाहर कर दिया, वहीं 25 हज़ार से ज़्यादा गिरफ्तारियाँ करके और नशा तस्करों के घर ढा कर साबित कर दिया कि पंजाब में नशा फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही सरहद पार से नशों की तस्करी को रोकने के लिए मिसाली पहल के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों एंटी-ड्रोन प्रणाली "बाज़ आँख" को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद पंजाब अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।कुल 70 तालाबों का निर्माण मुकम्मल हो चुका
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि अगर बठिंडा ज़िले के विकास की बात की जाए तो ज़िले में 4 करोड़ रुपए की लागत से 46 ग्रामीण आधुनिक पुस्तकालयों की इमारतों का निर्माण मुकम्मल हो चुका है और जल्द ही सभी पुस्तकालय लोगों और छात्रों की सुविधा के लिए खोल दी जाएँगी। इसके अलावा बठिंडा शहर में 8 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से "ज़िला पुस्तकालय" और 1 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से "बुक डिपो" का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है और इनको जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा 35 करोड़ की लागत से ज़िले के कुल 125 तालाबों को थापर मॉडल तकनीक से विकसित किया जा रहा है जिसमें से कुल 70 तालाबों का निर्माण मुकम्मल हो चुका है और बाकी तालाब 31 मार्च, 2026 तक मुकम्मल हो जाएँगे।आधुनिक सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही
उन्होंने यह भी कहा कि ज़िले में 5 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से 57 आँगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें से 50 आँगनवाड़ियों का निर्माण मुकम्मल हो चुका है और बाकी बचे 7 केंद्रों का निर्माण इसी महीने 30 अगस्त तक मुकम्मल किया जाना है। इन आँगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। ज़िले के ब्लॉक फूल और तलवंडी साबो में 29 लाख की लागत से पहल प्रोजेक्ट के अधीन 2 रोज़गार सेंटरों का निर्माण मुकम्मल होने के नज़दीक है। इससे पहले ब्लॉक गोनियाना और ब्लॉक संगत में पहले ही इस प्रोजेक्ट के अधीन ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार मुहैया करवाया जा रहा है। [caption id="attachment_51723" align="aligncenter" width="800"]
Electricity[/caption]
सालाना बिजली बिलों में कटौती
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने यह भी कहा कि ज़िले में मौड़ मंडी और कोटशमीर और संगत मंडी में 34 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से सीवरेज पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं जिसमें से मौड़ मंडी में सीवरेज का काम अगस्त महीने के अंत तक मुकम्मल हो जाएगा। ज़िले में करोड़ों रुपए की लागत से सभी सरकारी इमारतों के ऊपर सोलर सिस्टम/सौर ऊर्जा पैनल लगाए जा रहे हैं ताकि सालाना बिजली बिलों में कटौती की जा सके। इसके तहत 1 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से ज़िला अस्पताल बठिंडा; सब-डिविज़न अस्पताल रामपुरा, तलवंडी साबो, घुद्दा, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर भगता भाईका, नथाना, संगत, महराज, बालियाँवाली, रामा, भुच्चो, मौड़ में सौर ऊर्जा का काम प्रगति के अधीन है।रिंग रोड का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने यह भी कहा कि ज़िले में कुल 14 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से तलवंडी साबो में एस.डी.एम. काम्प्लेक्स और सब-तहसील नथाना, बालियाँवाली, गोनियाना में नए काम्प्लेक्सों का निर्माण प्रगति के अधीन है जिसमें से नथाना और बालियाँवाली सब-तहसील का निर्माण मुकम्मल हो चुका है। आम लोगों की सुविधा के लिए लगभग 94 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बठिंडा शहर में रिंग रोड का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है। इसके अलावा लगभग 38 करोड़ 8 लाख की लागत से मुल्तानिया पुल बनाने का काम निर्माण के अधीन है जो सितंबर 2025 के अंत तक मुकम्मल हो जाएगा। इसी तरह लगभग 49 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से अमरपुरा बस्ती ओवरब्रिज बनाने का काम निर्माण के अधीन है जो अक्टूबर 2025 के अंत तक मुकम्मल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो लगभग 34 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से ज़िले में विभिन्न स्थानों पर 13 आम आदमी क्लीनिक, 16 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, 3 प्राइमरी हेल्थ सेंटर, ज़िला अस्पताल में एडमिन ब्लॉक, फार्मेसी, कैंटीन, कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भगता में एक ब्लड स्टोरेज यूनिट, सब-डिविज़न अस्पताल रामपुरा में नए ब्लॉक का निर्माण, केंद्रीय जेल बठिंडा में नशा-मुक्ति केंद्र और गाँव क्लीनिक में टेली-मेडिसिट फैसिलिटी के संबंध में निर्माण का काम कार्रवाई के अधीन है।