ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 June 2026

Punjab News: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन
मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न बहु-करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी उपस्थित थे। बरिंदर कुमार गोयल ने तलवंडी रोड, फरीदकोट स्थित राजस्थान फीडर नहर तथा फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर सरहिंद फीडर नहर के ऊपर निर्मित नए सिंगल स्पैन स्टील पुलों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि फरीदकोट शहर की दो प्रमुख सड़कों पर बने ये पुल आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं। पहले इन स्थानों पर बने पुल लगभग 60 वर्ष पुराने थे, जिनके कारण बढ़ते यातायात के मद्देनज़र लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्राप्त

उन्होंने बताया कि नए पुलों की कैरिज वे की चौड़ाई 7.5 मीटर रखी गई है तथा दोनों ओर 1.20 मीटर चौड़े पैदल मार्ग भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 38 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बने इन पुलों से फरीदकोट शहर तथा आसपास के क्षेत्रों की यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान हुआ है और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। [caption id="attachment_21914" align="aligncenter" width="1200"] मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने गांव हसन भट्टी में नहरी मोघे तथा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 मोघों के पक्के खालों का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के कल्याण और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फरीदकोट क्षेत्र में पक्के पानी के खालों के निर्माण से नहरी पानी के सुव्यवस्थित उपयोग को सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 21 विकास कार्यों के अंतर्गत 34.50 किलोमीटर लंबे पक्के खालों का निर्माण किया गया है, जिन पर लगभग 11.90 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन परियोजनाओं से 780 एकड़ क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पक्के खालों के माध्यम से पानी की बर्बादी नहीं होगी और पानी की पहुंच खेतों तक तेज़ी तथा सुचारु रूप से होगी, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी। [caption id="attachment_21913" align="aligncenter" width="1200"] मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन[/caption] गोयल ने नाबार्ड योजना के अंतर्गत 96.16 लाख रुपये की लागत से तैयार भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन भी किया। इस परियोजना से सिंचाई प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाया गया है, जिससे किसानों को पानी की सुव्यवस्थित तथा समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी के संरक्षण तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए ऐसी परियोजनाएं लगातार लागू की जा रही हैं। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई और आधारभूत ढांचे से संबंधित ये परियोजनाएं किसानों तथा आम लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आज जल संसाधन मंत्री गोयल द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं, जिससे फरीदकोट क्षेत्र के गांवों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी तथा पुलों के निर्माण से परिवहन व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।