Monday, 31 August 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में महिला नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहीम लगातार जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि महिला नशा तस्कर के घर पर बुलडोज़र चलाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बठिंडा प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की धौबियाणा बस्ती में प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, यह इमारत जसप्रीत कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह की ओर से बनाई गई थी। प्रशासन का कहना है कि निर्माण को लेकर संबंधित व्यक्ति को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के जरिए कब्जा हटाने और जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
नोटिस के बावजूद नहीं हटाया निर्माण
प्रशासन के मुताबिक, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित पक्ष ने जगह खाली नहीं की। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी एवं उपायुक्त-सह-मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर की सहायता से कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया।
पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जारी निर्देशों और संबंधित प्रक्रिया के तहत की गई है।