Monday, 25 August 2025
पंजाब
Behrouz Biryani: बेहरोज बिरयानी में निकला मरा हुआ कीड़ा, 2500 रुपए हर्जाना भरने के आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Behrouz Biryani: आर्डर की गई बिरयानी में मरे हुए कीड़े मिलने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बेहरोज बिरयानी
(Behrouz Biryani)
को सेवा में कोताही का दोषी ठहराते हुए 2500 रुपए का हर्जाना लगाया है। साथ ही आयोग ने शिकायतकर्ता की ओर से बिरयानी के लिए अदा किए गए 356 रुपए की राशि 9 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने के निर्देश दिए हैं।
behrouz biryani News[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
आयोग ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी पक्ष ने अपने उत्तर में कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को धन वापसी की पेशकश की थी, जी स्वयं उनकी और से यह स्वीकारोक्ति दर्शाता है कि भोजन खाने के लिए अन-हाईजनिक था। [caption id="attachment_82842" align="aligncenter" width="1200"]
behrouz biryani News[/caption]
छेड़छाड़ और पूर्व योजना की संभावना
इसलिए आरोपी पक्ष शिकायतकर्ता द्वारा आर्डर किए गए खाद्य पदार्थ के लिए भुगतान की गई राशि वापस करने के लिए उत्तरदायी दायर शिकायत का विरोध करते हुए बेहरोज बिरयानी की ओर से कहा गया कि उनकी ओर से खाद्य स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए ऑर्डर मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार तैयार किए जाते हैं। शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों को पूरी तरह से अलग रखा जाता है। जो तस्वीरें शिकायतकर्त्ता की ओर से प्रदान की गई है, उनमें छेड़छाड़ और पूर्व योजना की संभावना है और इसलिए उन्हें सबूत के रूप में बिल्कुल भी नहीं माना जा सकता।