Wednesday, 11 February 2026
देश
Bharat Bandh: कल 12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Bharat Bandh: किसान यूनियन ने 12 फरवरी 2026 को देशभर में बड़े पैमाने पर हड़ताल और भारत बंद
(Bharat Bandh)
का आह्वान किया है। यह आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने संयुक्त रूप से किया है। यूनियनों का दावा है कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में करीब 30 करोड़ मजदूर और किसान भाग ले सकते हैं।
हालांकि हड़ताल का प्रभाव अलग-अलग राज्यों में अलग स्तर पर देखने को मिल सकता है। सरकारी बैंक कर्मचारियों की कई यूनियनों ने इस बंद को समर्थन दिया है। इसमें एसबीआई (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई जैसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल बताए जा रहे हैं।
bharat-bandh[/caption]
Doctor[/caption]
बैंकों में हड़ताल
बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण काउंटर सेवाएं, नकद निकासी-जमा, ड्राफ्ट और चेक क्लियरेंस जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की संभावना है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें या डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।परिवहन सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
कई राज्यों में बस और ट्रक यूनियनों ने भी बंद को समर्थन दिया है। ओडिशा, केरल, असम सहित कुछ अन्य राज्यों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर चक्का जाम या प्रदर्शन की स्थिति बन सकती है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। रेल सेवाओं पर आधिकारिक रूप से कोई रोक नहीं है, लेकिन स्थानीय विरोध प्रदर्शनों के कारण कुछ जगहों पर व्यवधान संभव है। यात्रियों को यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की सलाह देखने को कहा गया है। [caption id="attachment_37412" align="aligncenter" width="800"]
bharat-bandh[/caption]
बाजार, दफ्तर और औद्योगिक इकाइयां
कुछ शहरों और कस्बों में व्यापारी संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है, जिससे बाजार और दुकानें आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रह सकती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा पड़ने की संभावना है। औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है, विशेषकर जहां ट्रेड यूनियनों की मजबूत उपस्थिति है।स्कूल-कॉलेजों की स्थिति
अब तक स्कूलों को बंद करने का कोई राष्ट्रव्यापी आदेश जारी नहीं हुआ है। हालांकि जिन राज्यों में बंद का असर ज्यादा हो सकता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय ले सकता है। इस समय बोर्ड परीक्षाओं का दौर चल रहा है, इसलिए अधिकांश शैक्षणिक संस्थान खुले रहने की संभावना है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
फिर भी परिवहन बाधित होने की स्थिति में छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित स्कूल या जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना अवश्य जांच लें। [caption id="attachment_88970" align="aligncenter" width="1200"]
Doctor[/caption]