ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 July 2025

Bageshwar Dham Tragedy: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत और 10 घायल

Bageshwar Dham Tragedy: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत और 10 घायल
डेली संवाद, छतरपुर। Bageshwar Dham Tragedy: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें एक श्रद्धालु की मौत और 10 घायल हो गए है।

बागेश्वर धाम परिसर में हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर ( Chhatarpur ) जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार सुबह आरती के दौरान अचानक एक टेंट गिर पड़ा और अफरा-तफरा मच गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहीं इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। बता दे कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में आरती में शामिल हो रहे थे। उसी दौरान, तेज हवा या निर्माण में खामी के चलते एक भारी टेंट अचानक गिर पड़ा।

4 जुलाई को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन

तभी कुछ लोग टेंट के नीचे दब गए। इस दौरान टेंट को खड़ा करने के लिए लगाए गए एक लोहे के रोड में एक श्रद्धालु की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि 4 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है और चार जुलाई से गुरुपूर्णिमा तक धाम पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।