Saturday, 26 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Big Boss 19: बिग बॉस 19 की हुई अनाउंसमेंट, 18 साल बाद मेकर्स ने बदला लोगो; देखें Video
डेली संवाद, मुंबई।
Big Boss 19: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू जल्द ही शुरू होने वाला है। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने शुक्रवार (25 जुलाई) को शो के निर्माताओं ने आगामी सीज़न की पहली झलक जारी किया। प्रोमो में शो का नया लोगो (New Logo) दिखाया गया है। इस नए प्रोमो को जियो हॉटस्टार और जियो हॉटस्टार रियलिटी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर शेयर किया है। उन्होंने नए लोगो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'काउंटडाउन हो गया है शुरू, होगा कैओस अनलॉक सून! देखते रहिए!’
Salman Khan[/caption]
कैसा है बिग बॉस 19 का नया लोगो?
बिग बॉस का नया लोगो कई रंगों का मिश्रण है। इसमें सफेद, नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी और भी बहुत कुछ। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि लोगो का असर शो की थीम पर भी पड़ता है या नहीं। यह नए सीजन की पहली ऑफिशियल अनाउंसमेंट है, जो कलर्स चैनल पर भी प्रसारित होगा। शो के मेकर्स की तरफ से प्रोमो पोस्ट किया गया है, उसमें बिग बॉस की आंख को मल्टीकलर में दिखाया गया है। बिग बॉस टीम की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में मल्टीकलर आई को नाटक, संघर्ष और एंटरटेनमेंट का प्रतीक बताया गया है। [caption id="attachment_46802" align="aligncenter" width="800"]
Salman Khan[/caption]