Thursday, 07 August 2025
देश
GST Fraud News: शहर के बड़े कारोबारियों ने काट दिए 5000 करोड़ का फर्जी GST बिल, 135 फर्जी कंपनियों का खुलासा, कई जगह छापेमारी
डेली संवाद, नई दिल्ली। GST Fraud News:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि ईडी ने रेड कर करोड़ों रुपए के GST घोटाले का भंडाफोड़ किया है।
Fraud[/caption]
ED Raid[/caption]
GST Scam[/caption]
छापेमारी के दौरान ED ने उन ठिकानों पर जांच की जहां से यह घोटाला संचालित हो रहा था या जिनसे इसका संबंध हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद संभावना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपी भी सामने आ सकते हैं और आगे गिरफ्तारी हो सकती है।
ईडी की आठ जगहों पर रेड
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में कुल आठ जगहों पर रेड की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 730 करोड़ रुपये के फर्जी GST घोटाले से संबंधित है। [caption id="attachment_77510" align="alignnone" width="1200"]
Fraud[/caption]
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
इसके साथ ही जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी कोलकाता के शिव कुमार देवड़ा और उनके सहयोगी मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल ने मिलकर 135 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाया था। बताया जा रहा है कि ये सभी कंपनियां सिर्फ कागजों पर ही मौजूद थीं और इनका इस्तेमाल 5000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी चालान जारी करने के लिए किया गया था। [caption id="attachment_78624" align="alignnone" width="1200"]
ED Raid[/caption]
सरकार को करोड़ों का नुकसान
ईडी द्वारा की जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट ने इन फर्जी कंपनियों के नाम पर बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अवैध लाभ उठाया, जिससे सरकार को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि इस मामले में इस साल कुछ समय पहले मुख्य आरोपियों शिव कुमार देवड़ा के साथ-साथ मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। [caption id="attachment_4487" align="alignnone" width="800"]
GST Scam[/caption]
छापेमारी के दौरान ED ने उन ठिकानों पर जांच की जहां से यह घोटाला संचालित हो रहा था या जिनसे इसका संबंध हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद संभावना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपी भी सामने आ सकते हैं और आगे गिरफ्तारी हो सकती है।