Tuesday, 12 August 2025
पंजाब
Punjab News: भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल को लेकर बड़ी खबर, हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
बीजेपी नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल (Ranjit Singh Gill) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने रणजीत गिल को राहत दे दी है।
Ranjit Singh Gill Joins BJP[/caption]
सोमवार तक पूछताछ करने से रोक
मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह गिल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ( Punjab & Haryana High Court ) से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने फिलहाल विजिलेंस को सोमवार तक गिल से पूछताछ करने से रोक दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
यहां हम आपको बता दे कि रणजीत सिंह गिल के बीजेपी में शामिल होने के सिर्फ 12 घंटे बाद ही विजिलेंस टीम ने उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। गिल के अनुसार विजिलेंस ने उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। [caption id="attachment_80401" align="alignnone" width="512"]
Ranjit Singh Gill Joins BJP[/caption]