ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 July 2025

Punjab News: मान सरकार द्वारा बड़ी राहत, 2634 लाभार्थियों को 13.43 करोड़ रुपये जारी

Punjab News: मान सरकार द्वारा बड़ी राहत, 2634 लाभार्थियों को 13.43 करोड़ रुपये जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ( Dr. Baljit Kaur ) ने बताया कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2634 लाभार्थियों के लिए 13.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। [caption id="attachment_24852" align="aligncenter" width="800"] Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]

इन जिलों के लाभार्थियों को मिलेगा राशि

अधिक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि यह लाभ अमृतसर, बरनाला, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, मालेरकोटला और तरनतारन जिलों के लाभार्थियों को मिलेगा। यह राशि आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

उन्होंने बताया कि इस राशि के माध्यम से ज़िला अमृतसर के 699, बरनाला के 38, फरीदकोट के 46, श्री फतेहगढ़ साहिब के 96, गुरदासपुर के 91, होशियारपुर के 225, लुधियाना के 343, श्री मुक्तसर साहिब के 70, पटियाला के 357, पठानकोट के 72, रूपनगर के 301, एस.ए.एस. नगर के 46, संगरूर के 55, मालेरकोटला के 38 और तरनतारन के 157 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता हो और जो अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो। परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की अधिकतम दो बेटियों को यह लाभ दिया जा सकता है। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।