ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 June 2026

Study In America: अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र को बड़ा झटका: एम्स्टर्डम में रोकी गई एंट्री, F-1 वीजा रद्द

US News
US News
डेली संवाद, अमेरिका। Study In America: अमेरिका (America) में पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के साथ हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच चिंता बढ़ा दी है। छात्र को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया और उसका एफ-1 वीजा रद्द कर दिया गया, जिसके बाद उसे मजबूरन भारत लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह हैदराबाद से अमेरिका (America) के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान उसका ट्रांजिट एम्स्टर्डम में था, जहां उसे उस समय बड़ा झटका लगा जब उसे सूचित किया गया कि उसका एफ-1 वीजा रद्द कर दिया गया है।

आगे की यात्रा से रोका

छात्र के अनुसार, यह जानकारी उसे उस समय दी गई जब वह एम्स्टर्डम से अमेरिका जाने वाली अगली फ्लाइट में सवार होने वाला था। वीजा रद्द होने के कारण उसे आगे की यात्रा से रोक दिया गया और अमेरिका में प्रवेश नहीं करने दिया गया। [caption id="attachment_7532" align="aligncenter" width="1200"] America News Study In America[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थिति के चलते छात्र को वहीं से भारत वापस लौटना पड़ा। बाद में उसने अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया, जहां उसका वीजा दोबारा जारी किया गया। इसी दौरान छात्र ने अपने अमेरिकी विश्वविद्यालय से भी संपर्क किया, जहां से उसे बताया गया कि उसका I-20 और SEVIS रिकॉर्ड पूरी तरह सही और सक्रिय हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए I-20 दस्तावेज़ कॉलेज में नामांकन का प्रमाण होता है, जबकि SEVIS रिकॉर्ड उनकी इमिग्रेशन स्थिति को ट्रैक करने वाली सरकारी प्रणाली का हिस्सा होता है। ये दोनों दस्तावेज़ छात्रों की वैध स्थिति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नियमों का रखे ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में छात्रों को अपनी इमिग्रेशन स्थिति, दस्तावेज़ों और यात्रा से जुड़े नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। एफ-1 वीजा अमेरिका का एक गैर-आप्रवासी छात्र वीजा होता है, जो उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दिया जाता है जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पूर्णकालिक पढ़ाई कर रहे होते हैं।