ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 August 2026

Bihar Bankipur By Election Result: बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा 1161 वोटों से पीछे

 Bihar Bankipur By Election Result: बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा 1161 वोटों से पीछे

डेली संवाद, पटना। Bihar Bankipur By Election Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से पटना स्थित एएन कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड की मतगणना के बाद वह 1161 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मतगणना के दूसरे राउंड तक मिले आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 2634 वोट प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार फिलहाल काफी पीछे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 664 वोट मिले हैं।

एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

मतगणना के लिए पटना के एएन कॉलेज को काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार और सघन जांच की व्यवस्था की गई है।

पूरे बिहार की नजर बांकीपुर सीट पर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। इस सीट पर सभी प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। हालांकि अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उपचुनाव का असर आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी पड़ सकता है। इसलिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे राज्य की नजर इस परिणाम पर बनी हुई है।