ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 October 2025

Bihar Election 2025: भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए जारी कर दी उम्मीदवारों की लिस्ट, पहली सूची में 71 कैंडिडेट

डेली संवाद, बिहार। Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट

बीजेपी ( BJP )  ने 71 प्रत्याशियों की लिस्ट (BJP Candidates List) सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है। दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से, विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इसके लिस्ट में 12 मंत्रियों के भी नाम हैं। पहली लिस्ट में 9 महिलाओं के नाम हैं।