Sunday, 29 March 2026
एजुकेशन
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की 10 का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
डेली संवाद, पटना/नई दिल्ली।
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) की ओर ओर से बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई है। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स सीधे ही नतीजे (Bihar Board 10th Result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति
(BSEB)
से स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
Bihar Board Matric Result 2026
- लिंक 1: http://matricbiharboard.com/
- लिंक 2: https://www.biharboardonline.org/
- कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,01,390
- कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,34,353