ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 October 2025

Bihar Election: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, NDA में हो गया सीटों का बंटवारा

Bihar Election: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, NDA में हो गया सीटों का बंटवारा
डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Bihar Election NDA Seat Sharing news Update: बिहार चुनाव को लेकर घमासान चारी है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में सीट बंटवारे को लेकर लड़ाई जारी है। इसी बीच खबर है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और भाजपा को बराबर सीटें मिली है। इस बात की जानकारी भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।

भाजपा और जदयू को बराबर सीट

सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं।

इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा

  • JDU - 101
  • BJP - 101
  • LJP(R)- 29
  • RLM - 06
  • HAM - 06
[caption id="attachment_48011" align="aligncenter" width="800"] Nitish Kumar Nitish Kumar[/caption] जदयू नेता संजय झा ने सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी देते हुए लिखा हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। JDU - 101, BJP - 101, LJP(R)- 29, RLM - 06, HAM - 06

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

धमेंद्र प्रधान की पोस्ट

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए लिखा हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। BJP – 101, JDU – 101, LJP (R) – 29, RLM – 06, HAM – 06 एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार। धमेंद्र प्रधान ने इसे सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

मांझी ने X पर लिखा

वहीं, सीट बंटवारे के बारे में जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। BJP- 101, JDU- 101, LJP(R)- 29, RLM- 06, HAM- 06 NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं।