Monday, 01 September 2025
राजनीति
Bihar Election: भाजपा ने राहुल को दिया करारा जवाब, कहा- चुनाव में 'हाइड्रोजन बम' और एटम बम का क्या मतलब?
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Bihar Election: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भाजपा (BJP) ने करारा जवाब दिया है। दरअसल राहुल गांधी ने बिहार में भाजपा और चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से 'जो एटम बम' सबूत रखे गए थे, अब उससे भी बड़ा 'हाइड्रोजन बम' सामने आने वाला है। इसके बाद भाजपा ने जवाब दिया है।
Rahul Gandhi[/caption]
RAVI-SHANKAR[/caption]
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का इशारा विपक्ष के उन आरोपों की तरफ था, जिनमें कहा गया है कि बीजेपी (BJP) और चुनाव आयोग मिलकर बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काट रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि चुनाव आयोग की स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के जरिए 65 लाख से ज्यादा वोटरों को हटाने की तैयारी हो रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। [caption id="attachment_78204" align="aligncenter" width="1200"]
Rahul Gandhi[/caption]
'चीन तक गूंज रहा है नारा'
पटना में वोटर अधिकार रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "हम बीजेपी को संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। इसलिए हमने ये यात्रा निकाली है और जनता ने हमें जबरदस्त समर्थन दिया है।" उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन का साथ देते हुए नारे लगाए- "वोट चोर-गद्दी छोड़"। राहुल ने तंज करते हुए कहा कि यह नारा अब चीन तक गूंज रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए गए थे। [caption id="attachment_39612" align="aligncenter" width="800"]
RAVI-SHANKAR[/caption]