Tuesday, 11 November 2025
देश
Bihar Exit Poll: बिहार एक्जिट पोल के आ गए नतीजे, NDA को पूर्ण बहुमत, महागठबंधन काफी पीछे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना।
Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आज दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर यानी आज 122 सीटों पर मतदान। दूसरे चरण का मतदान खत्म होते हुए बिहार एक्जिट पोल (Bihar Exit Poll) का रूझान आ गया है। एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है।
बिहार
(Bihar)
एक्जिट पोल (Bihar Exit Poll) के रूझान के मुताबिक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज के कैंडिडेट 3 सीटों पर कड़े मुकाबले में हैं और पार्टी का खाता खुल सकता है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM सिर्फ एक सीट पर सिमट सकती है। RJD-कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
[caption id="attachment_91630" align="aligncenter" width="1200"]
Bihar Election 2025[/caption]
Bihar Election News[/caption]
Bihar Election News Update[/caption]
Bihar Election News[/caption]
Bihar Election 2025[/caption]
इन सीटों पर हो सकता है उलटफेर
Bihar Exit Poll में कई बड़ी सीटों पर उलटफेर की स्थिति नजर आ रही है। इनमें डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीट लखीसराय, मैथिली ठाकुर की अलीनगर, तेजप्रताप यादव की महुआ, रामकृपाल यादव की दानापुर और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर फिलहाल कड़ी टक्कर नजर आ रही है।आईए जानते हैं रुझान
- NDA: साल 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं। इस बार 20 से 35 सीटों का फायदा हो सकता है।
- JDU: साल 2020 में JDU ने 43 सीटें जीतीं थीं। इस बार 59 से 68 हो सकती हैं। पार्टी को 16 से 25 सीटों का फायदा हो सकता है।
- BJP: साल 2020 में 74 सीटें जीती थीं। इस बार 72 से 82 हो सकती हैं। पार्टी 8 सीटों पर कड़ी टक्कर में है।
- LJP(R)- HAM-RLM: चिराग पासवान की LJP-R 28 सीटों पर लड़ी है, लेकिन सिर्फ 4 से 5 सीटों पर आगे नजर आ रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी और 4-5 सीटों पर आगे दिख रही है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM का खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।
Bihar Election News[/caption]
महागठबंधन के सीटों का हाल
साल 2020 में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। इस बार 19 से 37 सीटों का नुकसान हो सकता है। सीटें घटकर 73 से 91 तक रह सकती हैं। RJD सबसे ज्यादा नुकसान में दिख रही है। 2020 में 75 सीटें जीतीं थी। इस बार 12 से 24 सीटों का नुकसान हो सकता है। कांग्रेस 59 सीटों पर चुनाव लड़ी है। सिर्फ 12 से 15 सीटों पर आगे नजर आ रही है। 2020 में 19 सीटें जीती थीं। वहीं, मुकेश सहनी की VIP 13 सीटों पर चुनाव लड़ी। पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही है। CPI(ML)-CPI-CPM लेफ्ट पार्टियों में CPI-ML नुकसान में नजर आ रही है। पिछली बार 12 सीटें जीती थीं, इस बार 6 से 9 सीटों पर आगे है। CPI 2 सीटों पर आगे है, जबकि CPM एक सीट पर आगे नजर आ रही है। महागठबंधन में शामिल IIP भी एक सीट पर आगे दिख रही है। [caption id="attachment_91627" align="aligncenter" width="1200"]
Bihar Election News Update[/caption]
कहा कहता है एक्जिट पोल
पोलस्ट्रेट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं। पीपुल पल्स का भी एग्जिट पोल आ गया है। NDA को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-13 सीटें जा सकती हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पीपल्स इंसाइट का भी एग्जिट पोल आ गया है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। [caption id="attachment_91628" align="aligncenter" width="1200"]
Bihar Election News[/caption]