ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 May 2026

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

Suspend
Suspend
डेली संवाद, बिहार। Bihar News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) में सरकार ने टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए दो दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेश सागर (2017 बैच) और जीविका परियोजना की निदेशक अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) शामिल हैं।

रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

बता दे कि सरकार ने ये कार्रवाई टेंडर माफिया रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद की है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को रिशु श्री को गिरफ्तार किया था। योगेश सागर पर आरोप है कि रिशु श्री ने उन्हें और उनके परिजनों को यूरोप की सैर कराई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि रिशु श्री ने उनके आवास की छत पर करीब 9 लाख रुपये खर्च कर बागवानी और सौंदर्यीकरण का काम कराया। इसके अलावा उनके कई रिश्तेदारों की देश के विभिन्न शहरों की यात्राओं का खर्च भी रिशु श्री ने ही उठाया। इसके साथ ही रिशु श्री पर आरोप है कि उसने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को प्रभावित कर विभिन्न विभागों के टेंडर अपनी कंपनियों और चहेते ठेकेदारों को दिलवाए। ED की जांच में भी इन दोनों अधिकारियों के नाम सामने आए थे, जिसके बाद मामले को SVU को ट्रांसफर कर दिया गया। रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपये के जेवरात, नकदी, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

कौन हैं IAS योगेश कुमार सागर?

2017 बैच के IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर समाज कल्याण विभाग में तैनात हैं। योगेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के हैं। उन्होंने 2012 में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से MBBS किया था।

कौन हैं IAS अभिलाषा शर्मा?

अभिलाषा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग में जीविका की सीईओ हैं। बिहार कैडर की 2014 बैच की IAS अधिकारी अभिलाषा ने पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।