ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 February 2025

Bird Flu: सावधान! फैल रहा है बर्ड फ्लू, जानवर भी हो रहे शिकार

Bird Flu: सावधान! फैल रहा है बर्ड फ्लू, जानवर भी हो रहे शिकार

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bird Flu: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद भारत के कई राज्यों में दहशत का माहौल है। इसी महीने 6 फरवरी को झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के बिरसा वेटरनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में H5N1 इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के भोपाल के एक पोल्ट्री फार्म से संक्रमित मुर्गियों के सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद रांची समेत पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पहले यह बीमारी सिर्फ पक्षियों को ही प्रभावित करती थी, लेकिन अब कुछ जानवर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

बर्ड फ्लू एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है, जो ज्यादातर मुर्गियों, कबूतरों और अन्य पक्षियों को प्रभावित करती है। कई बार यह इंसानों और जानवरों तक भी पहुंच जाता है, जिससे बड़ी परेशानी हो सकती है। पहले यह बीमारी सिर्फ पक्षियों तक ही सीमित थी।