Wednesday, 15 October 2025
राजनीति
BJP Candidate List: भाजपा ने 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
डेली संवाद, पटना।
BJP Candidate List 2025 Bihar Election News Update: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज बिहार चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate Second List 2025) जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं।
भाजपा
(BJP)
ने एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसी के साथ, बीजेपी ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
[caption id="attachment_89135" align="aligncenter" width="1200"]
Maithili Thakur Join BJP[/caption]
Bihar BJP List[/caption]
PM Narendra Modi[/caption]
Maithili Thakur Join BJP[/caption]
छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया
छपरा सीट से छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया है। सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा सीट से सियाराम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है। शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशी
बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। [caption id="attachment_89237" align="aligncenter" width="569"]
Bihar BJP List[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटकर बैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। 60 वर्षीय बैद्यनाथ प्रसाद पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। [caption id="attachment_83828" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi[/caption]