Thursday, 07 May 2026
पंजाब
Punjab News: भाजपा नेता तरुण चुघ ने सीएम मान को भेजा लीगल नोटिस, दिया 7 दिनों का समय
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें 'झूठ का पुलिंदा' बताया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को उनके उस बयान के संबंध में मानहानि का नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने पंजाब में हाल ही में हुए विस्फोटों के लिए भाजपा को दोषी ठहराया था।