ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 23 June 2026

Punjab News: पंजाब में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला, AAP छोड़ BJP में हुए थे शामिल

पंजाब में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला
पंजाब में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा नेता के क्लिनिक पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला बठिंडा में BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा (Bathinda) में बीजेपी नेता और डॉक्टर के हैनमैन क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन क्लिनिक के गेट के अंदर खड़ी एक एक्टिवा को आग लग गई।

पौने 10 बजे की घटना

यह घटना सोमवार रात करीब पौने 10 बजे की बताई जा रही है। डॉ. तरसेम गर्ग ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से मेला राम रोड स्थित अपने क्लीनिक में रह रहे थे, लेकिन घटना वाले दिन ही घर लौटे थे। [caption id="attachment_21784" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला पंजाब में भाजपा नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तरसेम गर्ग के हैनमैन क्लिनिक में दो नकाबपोश हमलावर पहुंचे। एक व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा होकर बोतल में आग लगा रहा था, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान हमलावर ने क्लिनिक के गेट के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

भाजपा में हुए थे शामिल

बता दे कि डॉ. तरसेम गर्ग पहले आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ट्रेड विंग के सेक्रेटरी पद की दौड़ में थे और बाद में बठिंडा नगर निगम चुनावों के दौरान इस पद पर चुने गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद वे आम आदमी पार्टी से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।