Sunday, 14 December 2025
राजनीति
BJP National President: भाजपा ने नितिन नबीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, PM मोदी ने दी बधाई
डेली संवाद, नई दिल्ली।
BJP National President: Nitin Nabin New President Bharatiya Janata Party - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री और बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा रविवार को
भाजपा (BJP)
के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद की गई। इस फैसले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मीडिया को दी।
नितिन नबीन
(Nitin Nabin)
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। 45 वर्षीय नितिन नबीन(Nitin Nabin) भाजपा के युवा और उभरते नेताओं में गिने जाते हैं। वे वर्ष 2010 से लगातार बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Assembly Constituency) से विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार (Bihar Government) में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
[caption id="attachment_53417" align="aligncenter" width="800"]
JP-Nadda[/caption]
PM Narendra Modi[/caption]
JP-Nadda[/caption]
जेपी नड्डा की जगह लेंगे नितिन
भाजपा ने वर्ष 2020 में जेपी नड्डा (JP Nadda) को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। नड्डा का कार्यकाल वर्ष 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन नए अध्यक्ष के चुनाव तक उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में संगठनात्मक कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए पार्टी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव और युवाओं को आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नबीन ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। बिहार में संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर उनका अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। [caption id="attachment_80490" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi[/caption]
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। उन्होंने बिहार में कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में जनता की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नितिन नबीन की नियुक्ति का स्वागत किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नबीन संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। खासतौर पर लोकसभा चुनावों के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य में यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।