ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 July 2025

BJP New President: हिमाचल-उत्तराखंड समेत 9 राज्यों में BJP अध्यक्ष नियुक्त, कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन?

BJP-News
BJP-News
डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP New President News Update: देश के कई राज्यों में अगले दो सालों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा (BJP) ने अपना संगठन पहले से ज्यादा मजबूत करने की कसरत शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई राज्यों के अध्यक्ष की नियुक्ति पर उच्चस्तरीय मंथन चल रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कार्य़कारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर कई मीटिंग कर चुके हैं।

9 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लगातार मीटिंग के बाद आखिरकार आज 9 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने अब तक 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अध्यक्ष की नियुक्त की है। ताजा नियुक्ति मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में की गई है। भाजपा ने हेमंत कुमार खंडेलवाल (Hemant Kumar Khandelwal) को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव की तैयारी चल रही है। [caption id="attachment_73697" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi PM Narendra Modi[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 19 राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति जरूरी होती है। हालांकि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा थोड़ी देरी कर सकती है। दरअसल भाजपा का फोकस उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka), दिल्ली (Delhi) और हरियाणा (Haryana) जैसे राज्यों में चुनाव पूरे होने के बाद किया जा सकता है।

खंडेलवाल बने MP के अध्यक्ष

मध्य़ प्रदेश (Madhya Pradesh) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल से दो बार के विधायक हैं। वह बैतूल के सांसद भी रहे हैं। उनके पिता भी इसी सीट से जीतते थे। खंडेलवाल को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का करीबी माना जाता है। उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में गहरी पैठ है। एमपी में खंडेलवाल की नियुक्ति से भाजपा वैश्य समुदाय तक मजबूती के संकेत देना चाहती है। [caption id="attachment_74837" align="aligncenter" width="1200"] Amit Shah Amit Shah[/caption]

महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण बने अध्यक्ष

इसके साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) को अध्यक्ष बनाया गया है। चव्हाण डोंबिवली से चार बार के विधायक हैं। उन्होंने लोक निर्माण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण सहित कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाली हैं। उन्हें सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी करीबी माना जाता है।

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड की कमान

भाजपा ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में उलटफेर किया है। उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र भट्ट इससे पहले साल 2022 में भी उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उन्हें एक बार फिर भाजपा ने अध्यक्ष बनाया है। भट्ट दो बार के विधायक हैं और एबीवीपी (ABVP) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उत्तराखंड में ठाकुर मुख्यमंत्री और ब्राह्मण अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भाजपा ने राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) पर फिर से विश्वास जताया है। भाजपा ने राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। वह लगातार तीसरी बार हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। बिंदल पांच बार के विधायक रह चुके हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। 2007 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तब बिंदल उसमें स्वास्थ्य मंत्री थे। बिंदल को जेपी नड्डा का करीबी माना जाता है। [caption id="attachment_53417" align="aligncenter" width="800"] JP-Nadda JP-Nadda[/caption]

पीवीएन माधव आंध्र प्रदेश के अध्य़क्ष बने

भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में पीवीएन माधव (P. V. N. Madhav) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जब आंध्र अविभाजित था, तब पीवीएन माधव के पिता पीवी चलपति राव भाजपा के अध्यक्ष थे। पीवीएन माधव भाजयुमो और आरएसएस से जुड़े रहे है और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तेलंगाना की कमान एन रामचंदर राव को

इसके साथ ही भाजपा ने तेलंगाना (Telangana) में एन रामचंदर राव (N. Ramchander Rao) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। तेलंगाना में एटाला राजेंद्र और अरविंद धर्मपुरी जैसे कई दिग्गजों के बावजूद एन रामचंदर राव को चुना जाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। उनकी नियुक्ति के बाद राजा सिंह ने पार्टी छोड़ दी। वहां पार्टी में दरार शुरू हो गई है। हालांकि इसे दुरुस्त करने के लिए हाईकमान के नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।